*मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम शोभा यात्रा राम भक्तों ने निकाली*

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन आज सुबह लगभग 7:00 बजे नगर के वार्ड नंबर 7 प्रीत नगर में श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत श्री हनुमान मंदिर प्रीत नगर से श्री नर्वदेश्वर मंदिर गड़ईडीह तक भव्य जनजागरण यात्रा राम भक्तों ने निकाली । प्रभु श्री राम जन्मभूमि पर 492 वर्षों बाद भव्य मंदिर निर्माण में प्रत्येक हिंदू परिवार का समर्पण लगे इसी क्रम में चोपन नगर श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति के प्रीत नगर वार्ड टोली ने प्रातः श्री हनुमान मंदिर प्रीत नगर पर एकत्र होकर जय श्री राम के उद्घोष के साथ ढोल मजीरा और झाल बजाते हुए यात्रा निकालकर ग्रेवाल पार्क होते हुए वाराणसी शक्तिनगर संपर्क मार्ग से गढ़इडीह नर्वदेश्वर मंदिर तक भव्य यात्रा में राम भक्तों ने सहभाग किया । शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से श्री राम मंदिर निधि समर्पण समित चोपन नगर के संयोजक श्री रिंकू मोदनवाल जी, जिला संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री ओम प्रकाश जी, चोपन नगर समिति पालक श्री प्रदीप अग्रवाल जी, चोपन नगर समिति मार्गदर्शन मंडल श्री राजेश अग्रहरी जी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील सिंह जी, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री दिव्य विकास सिंह बिट्टू जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र जायसवाल जी, श्री गौरव पांडे जी, श्री राजू चौरसिया जी, श्री पिंटू मिश्रा जी, श्री महेश पांडे जी, श्री रामचंद्र विश्वकर्मा जी, श्री चंद्रशेखर जी, श्री भोला पांडे जी, श्री गजराज सिंह, श्री वीरेंद्र जी, श्री संतोष कुमार, कमलेश सोनकर, काशीनाथ पासवान, राजेश्वर मद्धेशिया, सहित अन्य सैकड़ों राम भक्त शोभायात्रा में सम्मिलित हुए ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment