*चोपन भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष व मनोनीत सभासद धर्मेश जैन ने प्रभारी मंत्री को सौपा ज्ञापन*

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

सुलभ शौचालय न होने से यात्रियों और दुकानदारों को होती है काफी समस्या

आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चोपन में स्थानीय बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय नहीं हाेने से यात्रियों व आसपास के दुकानदारों काे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त समस्या काे लेकर भाजपा चोपन मंडल कोषाध्यक्ष व मनोनीत सभासद धर्मेश जैन ने गुरुवार को प्रभारी मंत्री डॉक्टर सतीश चंद्र द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर सुलभ शौचालय बनवाने की मांग की है।
इस दौरान श्री जैन ने बताया कि, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित उक्त बस स्टैंड पर हमेशा यात्रियों की भीड़ लगी रहती है।जंहा शौचालय के अभाव में विशेष रूप से महिलाओं एवं यात्रियों काे अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते अनेक बार यात्रियों की बस भी छूट जाती है। सुलभ शौचालय जैसी मुलभूत सुविधाओं का अभाव लंबे समय से चला आ रहा है तथा स्थानीय प्रशासन से अनेक बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया जा चुका है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस संबंध में दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सुलभ शौचालय बनवाए जाने की मांग की गई है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ,अंकुर जायसवाल, सभासद अनिल जायसवाल, विकास बंसल के साथ बीजेपी नेता व स्थानीय जनता मौजूद रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment