*ओबरा के युवा कारोबारी की लखनऊ में हुई हत्या की उच्चस्तरीय स्तरीय जांच हो*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया

ओबरा – सोनभद्र ‌।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व बिजली कर्मियों के वरिष्ठ नेता कामरेड अजय कुमार सिंह (ओबरा) के कारोबारी 38 वर्षीय बड़े पुत्र अविनाश सिंह जो कई वर्षों सूबे की राजधानी लखनऊ में रह कर बेकरी व नमकीन की फैक्ट्री चलाते रहे,जिनकी लखनऊ में रविवार को बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई थी, इस परिप्रेक्ष्य में आज मंगलवार को उ०प्र०बिजली कर्मचारी संघ (एटक) – ओबरा के कार्यालय पर दोपहर 1-00 बजे तमाम मेहनतकश, कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित होकर शोक व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा की शांति के दो मिनट का मौन धारण किए और कानून व्यवस्था पर रोष ब्यक्त करते इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी पर जल्द से जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग किए ।
जहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, कामरेड अशोक कुमार कनौजिया, कामरेड लालता प्रसाद तिवारी, कामरेड सी पी माली, विगाऊ प्रसाद गुप्ता, मन्नान खां, पशुपतिनाथ विश्वकर्मा, योगेन्द्र प्रसाद, संजय शर्मा,नौजवान सभा के नेता कामरेड दिनेश्वर वर्मा, कमला प्रसाद आदि के साथ साथ बिजली कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment