*भाजपा व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि के लिए निकाली प्रभातफेरी*

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से निधि संग्रह अभियान के लिये गुरुवार को गौरव नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। निधि समर्पण अभियान का आरंभ हो चुका है। प्रभात फेरी के क्रम में मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडा लिए श्रीराम के जयघोष करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी मेन रोड से होते हुए गौरव नगर अंतिम सिमा से निकलते हुए वापस मेन रोड पर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने प्रभात फेरी के माध्यम से लोगो को अपने इच्छानुसार भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु अपना योगदान देने का एक संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी में जनार्दन बैसवार, सेक्टर संयोजक मनोज सिंहसोलंकी,रिंकू मोदनवाल,अरविन्द सिंह,बबलू,सत्यदेव पाठक, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment