रेणूका नदी पर ग्रामीणों द्वारा जल्द से जल्द पुल बनाने की मांग

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा। ग्राम पंचायत पनारी के रेणुका नदी के किनारे रविंद्र सिंह यादव प्रदेश सचिव अपना दल यस के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और सरकार से मांग किया गया कि हमारा पनारी क्षेत्र आजादी से लेकर के आज तक अति पिछड़ा व मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित है रेणुका नदी पर पुल ना होने की वजह से पनारी क्षेत्र का समूचा विकास रुक गया है रविंद्र सिंह यादव जी व सत्य नारायण यादव जी ने बताया कि रेणुका नदी पर पुल निर्माण के लिए कई बार शासन प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है लेकिन शासन प्रशासन के लोगों ने इनके पत्रों को अनदेखा किया जिससे पनारी की जनता विवश होकर के आज प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो गई है प्रदर्शन कारियो में सत्यनारायण यादव, अवधेश यादव, विश्राम खरवार, श्रीराम खरवार, मुन्ना यादव, प्रदीप केसरी, चंद्रशेखर साहनी, अवधेश यादव, भगवंत यादव, जैसे सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन को जोर दिया अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है इसी नारे के साथ सरकार को अवगत कराया गया है कि जल्द से जल्द रेणुका नदी पर पुल का निर्माण करवाया जाए नहीं तो हमारा प्रदर्शन रेणुका नदी से लेकर के संसद तक जारी रहेगा जिसके जिम्मेदार शासन प्रशासन के लोग होंगे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment