प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना में शामिल न करने पर मजदूर किसान मंच के नेता कृपाशंकर पनिका ने दुख व्यक्त किया है.

---Advertisement---

उमेश कुमार सिंह 

सोनभद्र को शामिल न करना दुखद -कृपाशंकर पनिका
मजदूर किसान मंच ने सोनभद्र चंदौली को शामिल करने की उठाई मांग, नहीं तो होगा राजनीतिक प्रतिवाद

म्योरपुर, सोनभद्र, 24 जून 2020, देश के सर्वाधिक पिछड़े जिलों में शामिल सोनभद्र व चंदौली जनपद को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना में शामिल न करने पर मजदूर किसान मंच के नेता कृपाशंकर पनिका ने दुख व्यक्त किया है.

प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा है कि एक ऐसा जनपद जिसके बारे में नीति आयोग तक ने माना कि यहां सर्वाधिक कुपोषण है शिक्षा व स्वास्थ्य का अभाव है और यहां से बड़ी संख्या में मजदूर पलायन करते हैं. अकेले सोनभद्र जनपद की अति पिछड़ी आदिवासी बाहुल्य दुद्धी तहसील से ही गाँवों से हजारों की संख्या में मजदूर रोजगार के अभाव में पलायन करके बाहर जाते है. अब वापस कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के संकट में अपने घर लौटे हैं, जिनके पास न रोजगार है और ओलावृष्टि, भारी वर्षा आदि के कारण दुद्धी में इस बार खेती किसानी भी बर्बाद हो गई है. तब ऐसी स्थिति में इन मजदूर परिवारों के सामने आजीविका का बहुत बड़ा संकट पैदा हो गया है. उनके परिवार रोजगार के अभाव में आने वाले दिनों में भुखमरी, कुपोषण के शिकार होंगे और दुद्धी में आत्महत्याओं की भी घटनाएं बढ़ेगी. इसलिए उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और अति शीघ्र सोनभद्र व चंदौली जनपद को प्रधानमंत्री रोजगार कल्याण योजना के तहत लाए.

उन्होंने यह भी कहा की सरकार की चाहे जो भी घोषणाएं हो जमीनी सच्चाई यहीं है कि मनरेगा में लोगों को आवश्यकतानुसार कार्य का आवंटन नहीं हो रहा है. जिन लोगों ने काम किया है उनकी मजदूरी बकाया है और हद यह है कि बार-बार पत्रक लिखने और अनुरोध करने के बावजूद अभी तक हर गांव में जॉब कार्ड पर हाजिरी लगना भी शुरू नहीं हुआ है. उन्होंने मांग की कि सोनभद्र जनपद में मजदूरों को 200 दिन काम 15 दिन में मजदूरी का भुगतान और जाब कार्ड पर हाजिरी लगाने का कार्य प्रशासन करें अन्यथा अनलॉक के नियमों का पालन करते हुए मजदूर किसान मंच पूरे सोनभद्र जनपद में राजनीतिक प्रतिवाद आयोजित करने के लिए बाध्य होगा.
कृपाशंकर पनिका
मजदूर किसान मंच
सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment