शहीद दिवस पर कृषि बिल को वापस लेने की मांग।

---Advertisement---

*राष्ट्रपिता बापू के बलिदान दिवस पर उन्हें किया गया नमनचोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
शनिवार को महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर जनपद के अतिपिछड़े क्षेत्र बरहमोरी गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और देश की आजादी में उनके अहम योगदान पर चर्चा किया और बापू के हत्यारे तथा उसके संगठन की कड़े शब्दों में निन्दा किया।इस दौरान वक्ताओं ने देश और देशवासियों के वर्तमान हालात पर भी चर्चा करते हुए कहा कि आज किसानों, मजदूरों और आदिवासियों की हालत दयनीय दशा में है, सुधार के नाम पर इनका और भी शोषण किया जा रहा है , किसानों पर लाठियां भांजी जा रही है उनके हक हुकूक को सुनियोजित तरीके से दबाने का खुलेआम प्रयास किया जा रहा है जिसका विरोध करने पर पुलिसिया कार्रवाई की जा रही हैज्ञगांधी के देश में अहिंसा और शांतिपूर्वक आंदोलन का दमन करना आज की सरकार में आम बात हो गया है,जो कत्तई उचित नहीं है, मौके पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर लाल किले की दूर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा करते हुए कहा मोदी सरकार द्वारा किसानों पर जबरन थोपी जा रही कृषि बिल पर भी चर्चा करते हुए कहा कि तीनों काले कृषि कानून को वापस किया जाए। किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की गारंटी तय किया जाय और समर्थन मूल्य से कम दाम पर खरीद को गैर कानूनी घोषित किया जाय।इसी सवाल को लेकर आज इस कड़ाके की ठंड में पिछले दो माह से अधिक दिनों से देश का मेहनतकश किसान सड़कों पर बैठा है,हम किसानों के साथ है,और आने वाले दिनों में अगर कृषि बिल वापस नहीं लिया गया तो जनपद का आदिवासी,किसान, मजदूर हजारों की संख्या में किसानों के आंदोलन में पुरी तरह से शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा,खेत मजदूर यूनियन के मोहम्मद हनीफ, किसान सभा के नेता शिवशंकर मिश्रा, अखिल भारतीय नौजवान सभा के जिला सचिव दिनेश्वर वर्मा, फुलमती, रीना देवी, विरेंद्र गोंड,रामसुरत गोंड, बाबा खरवार, कन्हैया कोल,बसावन गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद,राज कुमार प्रजापति,राम कुमार कोल व हिरमनिया देवी आदि के साथ साथ भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कामरेड अशोक कुमार कनौजिया(एडवोकेट) तथा संचालन राम विलास चेरो ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment