पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के निर्देशानुसार जनपद के पुलिस लाइन व समस्त थानों पर बनाई गई कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क-

---Advertisement---

 

वली अहमद सिद्दीकी, सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के निर्देशानुसार जनपद के पुलिस लाइन व समस्त थानों पर बनाई गई कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क-
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज दिनांक 24.06.2020 को पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के निर्देशानुसार जनपद के पुलिस लाइन मुख्य गेट व समस्त थानों पर कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया, जिससे थानों पर आने वाले आगंतुकों एवं पुलिसकर्मियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी देने के साथ-साथ ड्यूटीरत कर्मियों को सैनेटाइजर, थर्मल स्कैनर, मास्क, ग्लव्स आदि उपलब्ध कराना हैं तथा जनपद में तैनात पुलिसकर्मी आवश्यकतानुसार कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क से ज़रूरी सामान ले सकेगें व कोरोना संदेह एवं संक्रमण की स्थिति में प्रारंभिक जांच भी करा सकेंगें । साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाइन में आने वाले फरियादियों के लिए भी थर्मल स्केनिंग, सैनेटाईजर, हेंडवास, मास्क आदि की व्यवस्था कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क पर उपलब्ध करायी गयी हैं । अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना ओबरा पर स्थापित कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क को जायजा लेते हुये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment