प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर में हुई छापेमारी

---Advertisement---

 

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ शुक्रवार को नगर पंचायत द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
नगर में अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र सिंह के आदेश से अभियान चलाया गया। बैरियर चौराहे के निकट चलाए गए अभियान में दो हजार का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा पॉलीथिन भी जब्त की गई। नगर पंचायत के कर्मचारियों की छापेमारी से कस्बे में हड़कंप मच गया। ईओ महेन्द्र सिंह ने दुकानदारों को हिदायत देते हुए चेताया कि नगर पंचायत में पॉलीथिन का प्रयोग कतई न किया जाए। शेष दुकानों, प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी गई कि पॉलिथीन , थर्माकोल का न तो खरीद बिक्री करें और न ही दुकानों पर प्रयोग करें। ऐसा करते पकड़े जाने पर एक हजार से 25 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। अभियान में मनोज शुक्ला, लिपिक अंकित पाण्डेय, पंकज चौधरी, अमित शर्मा, अमर,राहुल इत्यादि लोग शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment