डाला सीमेंट फैक्ट्री श्रमिक संघ(इंटक) के कार्यकर्ताओं ने डाला शाहिद स्मारक पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल
संवाददाता

डाला सोनभद्र। स्थानीय डाला बस स्टैंड शहीद स्थल पर आज डाला सीमेंट फैक्ट्री श्रमिक संघ(इंटक) के कार्यकर्ताओं ने डाला शहीद स्मारक पर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शहीदों को नमन कर माल्यार्पण के साथ ध्वजारोहण किया गया

तत्पश्चात उपस्थित कर्मचारियों एवं यूनियन के लोगों ने राष्ट्रगान गाया उत्तम मिश्रा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के गौरव एवं अभिमान के रा‍ष्‍ट्रीय पर्व 72वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। इस राष्‍ट्रीय पर्व पर हम सभी मिलकर अपने राष्‍ट्र की सेवा, एकता और अखण्‍डता की रक्षा करने के लिए सदैव तत्‍पर रहने का संकल्‍प करते हैं और संगठित रहने के लिए वचनबद्ध है भारत माता की जय,वंदे मातरम 26 जनवरी अमर रहे व जय हिंद का उद्घोष किया गया।

इस कार्यक्रम में सामिल उत्तम कुमार मिश्र जनरल सेक्रेटरी डाला सीमेंट फैक्ट्री श्रमिक संघ व संयुक्त सचिव इंटक उत्तर प्रदेश राजेश कुमार, बृजेश मिश्रा, हरि शरण पांडेय, अतीश पाठक, अवनीश पांडेय, अविनाश पति, अनुज सिंह, राजेश सिंह, रामदुलार यादव व कई अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment