*श्री श्री नर्वदेश्वर महादेव व पराम्बा शक्ति पीठ मंदिर के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई*

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
गडईडीह गांव स्थित श्री श्री नर्वदेश्वर महादेव व पराम्बा शक्ति पीठ मंदिर के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें माँ ध्यान मूर्ति जी महाराज किशोरी जी और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सोन नदी के पावन तट से कलश यात्रा में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा सोन नदी के तट से नर्वदेश्वर महादेव मंदिर गडईडीह के लिए प्रस्थान किया। मंदिर परिसर पर पहुँचते ही भक्तगण ने महादेव का दर्शन किया। उसके बाद भक्तों को प्रसाद और जलपान कराया गया।
कलश यात्रा से पहले माँ ध्यान मूर्ति जी महाराज किशोरी जी सोनेश्वर महादेव जो गुप्त काशी के नाम से भी प्रसिद्ध है, वहा पर भोलेनाथ जी का दर्शन किया। श्रीधाम वृंदावन-मथुरा से पधारी माँ ध्यान मूर्ति जी महाराज ने सभी लोगों से प्राथना कर कहा कि, कोरोना काल की वजह से लोग सावधानी के साथ कथा सुनने आये। घर मे न बैठे भगवान की कथा कभी किसी को हानि नहीं पहुचाती।
वही मंदिर के स्थापना सदस्य धर्मेंद्र जायसवाल ने बताया कि, 26 तारीख़ को मंदिर का स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस से लेकर 1 फरवरी तक भव्य कार्यक्रम चलेगा। 2 बजे से 6 बजे तक कथा का कार्यक्रम होगा समापन वाले दिन भव्य भंडारा होगा। जिसमें सभी भक्तगण सादर आमंत्रित है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment