*हर्षोल्लास से मना 72वाँ गणतंत्र दिवस

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

शक्तिनगर*हर्षोल्लास से मना 72वाँ गणतंत्र दिवस*

संत जोसेफ़ स्कूल शक्तिनगर में 72वें गणतंत्र दिवस का हर्षोल्लास पूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रश्मि श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा द्वारा राष्ट्रध्वज को फहरा कर किया गया, जिसमें शिक्षक अशोक सिंह की सहभागिता रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम सोपान में छात्र अर्पित निगम ने अंग्रेजी भाषण के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित किया तत्पश्चात अमनप्रीत गिल व रिद्धि जैन ने ‘तेरी मिट्टी में मिल जावाँ’ देशभक्ति गीत गाकर नवीन स्फूर्ति से सराबोर कर दिया। छात्रा सुष्मिता यादव ने अपने ओजस्वी हिंदी भाषण से उपस्थित छात्रों में भरपूर जोश भर दिया।
मुख्य अतिथि रश्मि श्रीवास्तव ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में गणतंत्र भारत के महत्त्व को बताते हुए कहा कि श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु हम सभी भारतीयों को कृतसंकल्प होना होगा कि अपने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी, प्रदूषण व आतंकवाद जैसी समस्याओं को जड़ से उखाड़ फेंकना है। प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने शिक्षकों व छात्रों को शुभकामना संदेश द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा द्वारा ही राष्ट्र के गणतंत्रीय ढाँचे को व भारतीय संविधान के अधिकारों एवं कर्तव्यों को जाना व समझा जा सकता है।
शिक्षक जेम्स राल्फ ने देशभक्ति के नारे लगाकर उपस्थित सभामण्डल को रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ0 योगेंद्र वी एस तिवारी के नेतृत्व में क्षितिज ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षक टाइटस क्रास्टा का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारियों सहित कक्षा 9 से 12 तक के कुछ छात्र भी समारोह में उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment