डाला – सोनभद्र
अनिल कुमार जायसवाल
काजल पासवान संवाददाता
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला पुलिस चौकी सीमा गुरमुरा में आज शुक्रवार लगभग 7:30 बजे अज्ञात वाहन से टकराकर दो बाइक सवार घायल हो गये।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार गुरमुरा से डाला की ओर जा रहे थे।तभी अचानक वे एक अज्ञात वाहन से टकरा गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक सहदेव(27)पुत्र गंगाबली निवासी पटिहवां कोटा का रहने वाला है।दूसरा घायल अज्ञात है।दोनो घायलो को एम्बुलेंस द्वारा चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

