डाला सोनभद्र
काजल पासवान/अनिल कुमार जायसवाल
संवाददाता
डाला सेक्टर सी खेल मैदान में चल रहा डाला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेन्ट में गुरूवार को ओबरा राम मंदिर व जेपीएल ओबरा के बीच खेला गया।जिसमें जेपीएल टीम विजयी रही।
आयोजित क्रिकेट टू्र्नामेन्ट में ओबरा राम मंदिर व ओबरा जेपीएल के बीच टॉस किया गया। जिसमें ओबरा राम मंदिर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
10 ओवरो में राम मंदिर ने 6 विकेट गवाकर 71 रन बनाया। जवाब में उतरी ओबरा जेपीएल की टीम ने 9.4 ओवरो में 72 रन बनाकार विजयी रही।मैन ऑफ द मैच का खिताब 2 विकेट लेकर 19 रन बनाने वाले फरीद को दिया गया।

