*प्रभु श्री राम मन्दिर निर्माण के लिए अग्रवाल परिवार ने 1 लाख 61हजार का चन्दा दान किया*

---Advertisement---

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण सेवा समर्पण अभियान के तहत प्रान्त प्रचारक रमेश जी व विभाग प्रचारक नितिन भारत के नेतृत्व मे चोपन बैरियर स्थित अग्रवाल परिवार श्री त्रिवेणी अग्रवाल जी की संयुक्त परिवार विजय अग्रवाल ,प्रदीप अग्रवाल ,पवन अग्रवाल द्वारा एक लाख इकसठ हजार की धनराशि प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित किया गया जहां प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि आज 500 वर्षों की प्रतिज्ञा का सुखद परिणाम मिल रहा है अपने जीवन काल में मंदिर निर्माण होना हमारा यह जीवन धन्य हो गया और हमारे देश के समस्त पूर्वजों की लालसा पूरी हो रही है श्री राम की कृपा से आज वह स्वर्णिम अवसर आया है उन्होंने सभी से बढ़-चढ़कर इस पवित्र अभियान मे सहयोग कर पुण्य का भागी बनने की अपील की। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा,आनन्द अग्रवाल, अमित अग्रवाल,चोपन अभियान प्रमुख बृजेश मोदनवाल,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह, जनार्दन बैसवार, दिनेश रावत, डॉ सत्येंद्र आर्य, संजीव त्रिपाठी, विकास चौबे, सोनू मोदनवाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment