चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह निर्देशानुसार थाना जुगैल क्षेत्र के अन्तर्गत थाना जुगैल प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा ग्राम पंचायत जुगैल के टोला पचपेडीया व जुगैल- मे सयुक्त टीम के साथ सघन काम्बिग किया गया। काम्बिग के दौरान गाव मे रह रहे लोगो को जन चौपाल लगाकर लोगो कि समस्या से अवगत हुए।
थाना प्रभारी द्वारा लोगो को सरकार कि योजनाओं के बारे में बताया गया और पुलिस हेल्पलाईन के बारे मे जानकारी दिया गया और ग्रामीणो को कहा गया कि जो भी व्यक्ति बाहरी दिखे उनसे पुछ ताछ जरूर करे किसी प्रकार का आप को सन्देह लगे तो तुरन्त थाना जुगैल को सूचना दिजीए।
*थाना प्रभारी जुगैल द्वारा संयुक्त टीम के साथ सघन काम्बिग किया गया*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, January 19, 2021 4:49 AM
---Advertisement---

