*_अनियंत्रित होकर कार ट्रक से टकराई दो घायल_

---Advertisement---

*उमेश कुमार सिंह*

_सोनभद्र- थाना अनपरा अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर राष्ट्रीय राज्य मार्ग समीप धनखड मोड़ बैरपान के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार कार पर सवार सभी लोग अनपरा से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। धनखड मोड़ के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक में सीधे टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कार के अंदर सही समय से एयर बैग खुलने के कारण कार में सवार पति-पत्नी व बच्चों की जान बच गई। लोगों ने लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि किसी ने उम्मीद नहीं की थी कार में सवार सभी लोग सुरक्षित होंगे। लेकिन पास जाकर देखने पर दो लोगों को गंभीर चोटें लगी थी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल औड़ी में भर्ती कराया।जहां उनकी प्राथमिकता उपचार हो रही है।__

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment