हटिया जम्मू तवी एक्सप्रेस से सफर के दौरान संतोष तिर्की के गिरने से हुई मौत।

---Advertisement---

रेणुकूट सोनभद्र विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवही में मालिया नदी पर बनी सरना पुल से होकर गुजरने वाली रेल लाइन के पास हटिया जम्मू तवी एक्सप्रेस में सफर के दौरान रात्रि लगभग 3:00 बजे संतोष तिर्की उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र बाघा तिर्की निवासी ग्राम बनौहरा रंका टोली पंडरा रांची झारखंड की मौत गिर जाने के कारण हो गई
सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ पंकज सिंह ने बताया कि मृतक के पास मौजूद मोबाइल के माध्यम से उसकी पत्नी मैरी रौशनी बैन से बात हुई तो उसने बताया कि मेरे पति कल शाम लगभग 5:00 बजे टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस से रांची से लुधियाना पलम्बर मिस्त्री का काम करने के लिए जा रहे थे और न जाने किन परिस्थितियों में एक्सप्रेस से गिरकर मेरे पति की मौत की सूचना मिली है। वहीं सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप ने उपरोक्त मृतक के परिजनों को सेल फोन से सूचना देने के पश्चात स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को पंचनामा करने के पश्चात अंत्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment