* चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही: 04 किलो 94 ग्राम अवैध गांजा सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

---Advertisement---

जयदीप गुप्ता/कोन/सोनभद्र  चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही: 04 किलो 94 ग्राम अवैध गांजा सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक *26.03.2026* को चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *बगिया पेट्रोल पम्प के आगे, बहद ग्राम बगिया* से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी में 04 बंडलों में रखा हुआ कुल *04 किलो 94 ग्राम अवैध गांजा* बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *जितेन्द्र विन्द उर्फ देवकी पुत्र जगदीश निवासी खम्हरिया सोनवर्षा थाना कोन जनपद सोनभद्र* के रूप में हुई है। जामातलाशी में अभियुक्त के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन एवं ₹500/- नकद भी बरामद हुए।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 *46/2026*, धारा *8/20 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

* गिरफ्तार अभियुक्त:*
जितेन्द्र विन्द उर्फ देवकी पुत्र जगदीश निवासी खम्हरिया सोनवर्षा थाना कोन जनपद सोनभद्र

* बरामदगी:*
• 04 किलो 94 ग्राम अवैध गांजा (एक बोरी में 04 बंडलों में)
• 01 कीपैड मोबाइल फोन
• ₹500/- नकद

*📌 आपराधिक इतिहास:*
1. मु0अ0सं0 385/2017, धारा 379 भादवि, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर
2. मु0अ0सं0 108/2018, धारा 302 भादवि, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर
3. मु0अ0सं0 45/2024, धारा 120B, 147, 323, 385, 420, 504 भादवि, थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर
4. मु0अ0सं0 46/2024, धारा 120B, 147, 323, 386, 411, 420, 506 भादवि, थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर
5. मु0अ0सं0 47/2024, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर
6. मु0अ0सं0 01/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर
7. मु0अ0सं0 52/2026, धारा 115(2), 352, 351(2) बीएनएस, थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर
8. मु0अ0सं0 46/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोन, जनपद सोनभद्र

* गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
1. प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह, थाना कोन
2. ब0उ0नि0 राकेश राय, थाना कोन
3. उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी बागेसोती
4. हे0का0 कृष्ण कुमार यादव
5. हे0का0 रामप्रवेश कुशवाहा
6. हे0का0 विनय यादव
7. का0 अभय कुमार
8. का0 मंटू सिंह
9. का0 अशोक कुमार यादव

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment