पिपरी /सोनभद्र पुलिस की सटीक कार्यवाही—चोरी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, ₹5,800/- बरामद* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।आज दिनांक 25.03.2026 को उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं प्रार्थना पत्रों की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर डोगिया नाला डैम के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम *सेराज उर्फ औघड़ पुत्र फिरोज अंसारी निवासी मलीन बस्ती रेलवे कॉलोनी तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 27 वर्ष)* बताया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से *₹5,800/- (चोरी की धनराशि)* बरामद हुई।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त धनराशि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी की थी। इस संबंध में थाना पिपरी पर *मु0अ0सं0-49/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
🔹 *गिरफ्तारी का विवरण*
* दिनांक: 25.03.2026
* समय: लगभग 11:45 बजे
* स्थान: डोगिया नाला डैम, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
🔹 *बरामदगी*
* ₹5,800/- (चोरी की धनराशि)
🔹 *गिरफ्तार करने वाली टीम*
* उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
* हे0का0 चन्दन मिश्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
* का0 सुनील राम थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

