मन्नत पूर्ण होने पर मां अमिला का भव्य रूप से सजाया मंदिर

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)। सोनभद्र जनपद के कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ियों पर स्थित मां अमिला धाम में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मन्नत पूर्ण होने पर कुछ श्रद्धालुओं द्वारा माता के दरबार को भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर आकर्षण का केंद्र बन गया।
कोन निवासी श्यामराज गुप्ता एवं मन्नालाल गुप्ता ने पूर्व में मां अमिला से अपनी मनोकामनाएं मांगी थीं, जो पूर्ण होने पर उन्होंने चैत्र नवरात्र में माता के दरबार को विशेष रूप से सजाने का संकल्प लिया। मन्नत पूर्ण होने पर दोनों श्रद्धालुओं ने अपने सहयोगियों रमेश चतुर्वेदी, विकास रघुवंशी सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं एवं आकर्षक चादरों से सजाया।
सजावट इतनी भव्य और मनमोहक रही कि मंदिर का दृश्य देखते ही श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। चारों ओर पुष्पों की सुगंध और धार्मिक वातावरण ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में माता के दर्शन के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने क्रमबद्ध तरीके से कतार में लगकर माता के दर्शन-पूजन किए तथा अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मंदिर परिसर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए चकरिया चौकी इंचार्ज शिव कुमार अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।वही स्थानीय लोगों और मंदिर कमेटी के द्वारा भी सहयोग किया गया, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही। चैत्र नवरात्र के इस पावन अवसर पर मां अमिला के दरबार की भव्य सजावट एवं श्रद्धालुओं की आस्था ने क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment