जल संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा है-मनीष जैन

---Advertisement---

 

जल संरक्षण जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
अनपरा सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं जल संरक्षण टास्क फोर्स टीम के तत्वावधान में आवासीय परिसर में “जल संरक्षण जागरूकता अभियान 2026” के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संचालन विभाग के हेड मनीष जैन ने किया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि मनीष जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि जल संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा है।यदि हम आज से ही सजग नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।।रैली का उद्देश्य लोगों को जल के महत्व एवं इसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनुसागर ,आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज रेनुसागर एवं रेनुपावर प्राथमिक पाठशाला विद्यालयों के छात्र-छात्राओ ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर “जल है तो कल है”, “पानी बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया।
रैली आवासीय परिसर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली, जहां लोगों को जल के सीमित संसाधनों के संरक्षण एवं इसके समुचित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। टास्क फोर्स के सदस्यों ने दैनिक जीवन में जल बचत के सरल उपायों जैसे अनावश्यक जल बहाव रोकना, वर्षा जल संचयन अपनाना एवं जल के पुनः उपयोग के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर सभी से जल संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विभाग के हेड कमलेश मौर्या ने किया।इस अवसर पर मेंटिनेंस हेड जगदीश पात्रा, कुमार हर्षवर्धन, ललित खुराना, विद्यालयों के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह ,सीमा दुबे, महिला एवं पुरुष स्टाफ तथा स्कूली बच्चे के अलावा सदानंद पांडेय, राजेश राय, दीपक शंखधर, अखिलेश सिंह अजय मिश्रा ,शोभित कुमार ,अखिलेश दुबे,उनीब खान सहित भारी संख्या में संस्थान के कर्मचारियों आदित्य बिड़ला के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment