कोन बाजार में हैंडपंप खराब होने से पेयजल संकट गहराया

---Advertisement---

 

सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन। विकास खंड कोन के स्थानीय मुख्य बाजार में स्थित हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है, जिससे बाजार क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। व्यस्त बाजार में पानी की सुविधा बाधित होने से दुकानदारों, राहगीरों तथा ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जाता है कि यह हैंडपंप बाजार में पेयजल का प्रमुख स्रोत था, जिसके खराब होने के बाद लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार राजू गुप्ता, पप्पू गुप्ता, बद्री प्रसाद, सूरज रावत, अरविंद, रामचंद्र विश्वकर्मा, प्रमोद गुप्ता एवं शिवकुमार सहित दर्जनों दुकानदारों ने बताया कि हैंडपंप लंबे समय से खराब है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसकी मरम्मत के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
दुकानदारों का कहना है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है, ऐसे में हैंडपंप खराब होने से समस्या और भी गंभीर हो गई है। ग्राहकों को पानी उपलब्ध न होने से व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार मौखिक शिकायतें की गईं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इससे लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने संबंधितों से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराई जाए, ताकि बाजार में पेयजल की समुचित व्यवस्था बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment