रेशमा खानम,, पिपरी/सोनभद्र पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी के 02 मुकदमों का अनावरण, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद*थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 44/2026 धारा 305(3) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 45/2026 धारा 331/305(ए) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटनाओं का थाना पिपरी पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.03.2026 को रात्रि 23.10 बजे थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मुर्धवा मोड़ से रनटोला मार्ग स्थित जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई। मौके पर चोरी का सामान छिपाकर ले जाने की तैयारी कर रहे अभियुक्तों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसमें 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर सुनसान घरों एवं दुकानों की रेकी कर रात्रि में चोरी की घटनाएं करते थे तथा चोरी का सामान जंगल में छिपाकर बाद में औने-पौने दाम में बेच देते थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1. उदय राज पुत्र लक्ष्मण अगरिया, निवासी ग्राम सूपाचुआं, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष।
2. राजेश कुमार उर्फ बहिरा पुत्र रामजीत अगरिया, निवासी ग्राम सूपाचुआं, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 32 वर्ष।
*फरार/वांछित अभियुक्तगण*
01. मुन्नालाल पुत्र रामधनी, निवासी ग्राम सूपाचुआं, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
02.जवाहिर पुत्र चरकू, निवासी ग्राम सूपाचुआं, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
*बरामदगी का विवरण*
* 01 छोटा फ्रिज (ब्लैक/ग्रे)
* 01 बड़ा पुराना फ्रिज (WHIRLPOOL)
* 01 फर्राटा पंखा (ZIGMA)
* 01 एलईडी टीवी (XIAOMI)
* 01 सेट टॉप बॉक्स (TATA SKY)
* 01 गैस सिलेंडर (इंडियन)
* ट्रैक्टर पार्ट्स – एक्सल, क्राउन हाउजिंग, क्राउन शाफ्ट, ब्रेक सेट, बेबिन हाउजिंग, हाइड्रोलिक हत्था आदि
बरामद सामान उपरोक्त दोनों मुकदमों से संबंधित पाया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर प्रयास जारी हैं।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
* उ0नि0 कुँवर सिंह, प्रभारी चौकी रेणुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
* हे0का0 शंकर लाल थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
* का0 सुनील कुमार थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
* का0 अजीत कुमार थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

