कोन पुलिस ने तीन पशु तस्कर को किया गिरफ्तार,तीन राशि गौवंश बरामद

---Advertisement---

 

सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता)।
कोन। स्थानीय थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए चांची कला पुलिया के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन राशि गोवंश (बैल), एक पिकअप वाहन तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम मझीगवां क्षेत्र स्थित सोन नदी पुलिया के पास घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या यूपी64 बीटी 0260 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में तीन गोवंश (बैल) लदे पाए गए, जिन्हें तीन व्यक्ति लेकर जा रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे गोवंश को चोपन एवं जुगैल थाना क्षेत्रों से खरीदकर झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे, जहां उन्हें वध के उद्देश्य से बेचने की योजना थी। पुलिस ने तीनों गोवंशों को सकुशल बरामद कर सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ओम प्रकाश, सुदर्शन राम एवं उमेश राम निवासी थाना चोपन क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह के साथ उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव, वीरेन्द्र वर्मा एवं लालजी यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गोवंश तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment