शक्तिनगर/सोनभद्र – नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 20.03.2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोटा परसवार राजा रोड के किनारे से अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र कुश प्रसाद, निवासी एमजीआर बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
01.दीपक कुमार पुत्र कुश प्रसाद निवासी – एमजीआर बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र – लगभग 21 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
01.थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
02.हे0का0 दिनेश कुमार भारती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
03.का0 अमृत लाल थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

