, मादक पदार्थ के साथ एक महिला  अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

रेशमा खानम,,रेनुकूट/सोनभद्र , मादक पदार्थ के साथ एक महिला  अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार 1.395 किग्रा नाजायज गांजा के साथ 01 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्रश्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 01 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 18.03.2026 को उ0नि0 कुँवर सिंह, चौकी प्रभारी रेनुकूट मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान रेलवे पुल रेनुकूट के पास एक महिला पुलिस टीम को देखकर तेजी से जाने का प्रयास करती हुई दिखाई दी, जिसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद झोले में रखा 1.395 किलोग्राम नाजायज गांजा तथा ₹300 नगद बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर थाना पिपरी पर अभियोग अन्तर्गत धारा -8/20 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*अभियुक्ता का विवरण-*
01. संतोषी पत्नी स्व0 अजय निवासी चाचा कॉलोनी रेलवे पटरी के किनारे रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 52
*बरामदगी का विवरण –*
01. 1.395 किग्रा नाजायज गांजा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
01. उ0नि0 कुँवर सिंह, चौकी प्रभारी रेनुकूट
02. हे0का0 शंकर लाल
03. हे0का0 रामजीत यादव
04. म0का0 अर्चना

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment