पिपरी/सोनभद्र प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट के कुशल निर्देशन व,रेणुकूट उड़ाका दल प्रभारी ,पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में लकड़ी माफिया अंतराज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित प्रजाति सांखू की लकड़ी से भरा ट्रक जो छत्तीसगढ़ से बिहार ले जाया जा रहा था पकड़ा गया,ड्राइवर पंचम सिंह द्वारा लकड़ी संबंधित दस्तावेज मांगने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर सका
,फॉरच्यूनर से कराई जा रही थी रेकी ,सुबह से ही उड़ाका दल टीम मुखबिर खास की सूचना पर ट्रक UP 70 NT 9564 के पीछे थी ,पर ट्रक मुरधवा मोड़ से
टीम को गच्चा देते हुए निकल गई लेकिन इसका पीछा किया गया तो इसे राबर्ट्सगंज मंडी के पास से धर दबोचा गया,टीम जब इसे अपनी अभिरक्षा में लेकर रेणुकूट जाने की कोशिश की तो इन्होंने इससे इंकार कर दिया एवं रेकी कर रहे फॉरच्यूनर सवार कुछ दबंग लोगों ने हस्तक्षेप किया तो स्थानीय रेंज के सहयोग से लकड़ी लदा ट्रक सोनभद्र वन प्रभाग को सुपुर्द कर दिया गया इस पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उड़ाका दल रेणुकूट सदस्य वन दरोगा रवि यादव ,छोटेलाल ,एवं वनरक्षक शैलेन्द्र यादव व हिमांशु मौर्य सम्मिलित रहे ।
रेणुकूट उड़ाका दल प्रभारी ,पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सांखू की लकड़ी से भरा ट्रक को पकड़ा
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, March 18, 2026 12:05 PM
---Advertisement---

