सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। आगामी त्यौहार ईद एवं चैत्र नवरात्रि को लेकर कस्बा स्थित महिला थाना परिसर मे आज 17 मार्च मंगलवार की शाम पीस कमेटी की बैठक पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक मे मौजूद दोनो समुदाय के संभ्रांत लोगों ने त्यौहार के संबंध मे अपने-अपने विचार रखें। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पीस कमेटी की मीटिंग मे मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक का उद्देश्य है कि त्यौहार को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाये। और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया।
नवरात्रि के समय एकम को निकलने वाले अखाड़ा जुलूस ,नगर की साफ-सफाई तथा ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। पुलिस ने त्यौहार स्थलों पर विशेष चौकसी बरतने का भरोसा दिलाया। बैठक मे नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ,रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता,कमलेश सिंह कमल, कलीमुल्लाह खा, फतेह मोहम्मद खा, सभासद शाहिद आलम सहित दोनों समुदाय के अन्य संभ्रांत लोग मौजूद रहें।

