रॉबर्ट्सगंज /सोनभद्र।पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, 03 शाति अभियुक्त गिरफ्तार**अल्टीनेटर के पार्ट्स, नगदी ₹9,700/- व चोरी की मोटर साइकिल बरामद*जनपद में अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं के प्रभावी अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षेव व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
आज दिनांक 17.03.2026 को बुड़हर कला रोड से 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 05 बोरियों में रखे अल्टीनेटर के क्षतिग्रस्त पार्ट्स, घटना में प्रयुक्त औजार, नगद ₹9,700/- तथा एक अदद मोटर साइकिल (टीवीएस अपाचे नं0 UP63AR3410) बरामद की गई।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.03.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 208/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध जनरेटर के अल्टीनेटर चोरी होने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि दिनांक 04.03.2026 को ग्राम मानपुर निवासी विजय बहादुर सिंह के घर से जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी कर उसे तोड़कर तांबा निकालकर बेच दिया गया तथा शेष पार्ट्स को बेचने की फिराक में थे।बरामद मोटर साइकिल के संबंध में जांच करने पर उक्त वाहन थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर से चोरी का पाया गया। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 305(ए), 331(4), 317(2), 317(5) भारतीय न्याय संहिता की वृद्धि करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा गिरफ्तार अभियुक्तगणों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—*
1. प्रद्युम मौर्या पुत्र स्व0 संजय मौर्या निवासी ग्राम थीरू थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र
2. गंगा कुमार पुत्र संत कुमार निवासी पूरब मोहाल थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र
3. रिजवान हाशमी उर्फ भोला पुत्र स्व0 अजीम अली निवासी बभनौली थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र
*बरामदगी का विवरण—*
* 05 बोरियों में अल्टीनेटर के पार्ट्स
* घटना में प्रयुक्त औजार
* नगद ₹9,700/-
* 01 अदद मोटर साइकिल (टीवीएस अपाचे)
*पुलिस टीम का विवरण—*
उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
उ0नि0 महेन्द्र यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
हे0का0 संदीप यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
हे0का0 भगवान दास यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
हे0का0 दुर्वेश यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

