15 मार्च को चन्द्रवंशी सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का होगा आयोजन।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे उत्तर प्रदेश चंद्रवंशी क्षेत्रीय चेतना सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 15 मार्च 2026 दिन रविवार को होटल ग्रीन स्टार दुद्धी मे किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि लोकप्रिय राज्यसभा सांसद डॉक्टर भीम सिंह चन्द्रवंशी मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री रामचंद्र चन्द्रवंशी /पलामू विश्रामपुर झारखंड रामचंद्र चन्द्रवंशी विश्वविद्यालय के प्रबंधक व विशिष्ट अतिथि गण धर्मवीर प्रजापति कारागार जेल एवं होमगार्ड मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, संजीव सिंह गौड़ समाज कल्याण राज्य मंत्री, पूर्व विधायक हरिराम चेरो, घनश्याम चन्द्रवंशी विधायक कालापीपल शाजापुर मध्य प्रदेश , निरेंद्र सिंह नेटी , संजय गौड धुर्वे,भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, डॉक्टर लवकुश प्रजापति आदि लोगों का आगमन होगा। कार्यक्रम के संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश राज्यों से मगध सम्राट जरासंध के वंशजो का आगमन होने जा रहा हैं। जिसमें समाज के शैक्षिक, आर्थिक, राजनितिक व सामाजिक उत्थान पर मार्गदर्शन वरिष्ठ जनों का प्राप्त होगा। रविवार को होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर चन्द्रवंशी समाज में भारी उत्साह हैं और कार्यक्रम को लेकर तैयारी हो चुकी है। आयोजक मंडल ने दिन रविवार को प्रातः 11 बजे नगर वासियों से भारी संख्या मे पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment