रेशमा खानम,,,बीना /सोनभद्र।आज दिनांक 14/03/2026 दिन शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे के करीब शक्तिनगर थाना क्षेत्रांतर्गत कृष्णशिला जीएम ऑफिस के सामने बनी पानी की टंकी के पास रेलवे ट्रेन की चपेट मे आने से एक व्यक्ति जिसका नाम अरुण बीआर पुत्र मुन्ना निवासी घरसड़ी पहाड़ी चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र का दाहिना हाथ कट गया। घायल अवस्था में उसे स्थानीय लोगों की सहायता से उसे उपचार के लिए अटल हॉस्पिटल बीना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू की गई।

