सड़क हादसों में 5 लोग हुए घायल, इलाज जारी।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। शुक्रवार को हुए सड़क हादसे मे दो स्थानों पर कुल पांच लोग घायल हो गए। जिन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।दोनों घटनाओं में बाइक सवारों की आपस मे जोरदार टक्कर हो गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के करहिया गांव के जंगल के पास मोड़ पर दोपहर ढाई बजे की बताई गई। एक बाइक पर सवार नीरज कुमार (24) पुत्र सुमेर निवासी ग्राम करहिया और उनके छोटे भाई हृदय नारायण करहिया से कचनारवा कोन की ओर जा रहे थे। सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक पर शिव कुमार (25)पुत्र चीरवजी निवासी गुलरिया ,अंजनिया गांव से अपने गांव लौट रहे थे, जिसमें गांव के पड़ोसी रामलगन और उनकी पत्नी राजवंती भी सवार थे। हृदय नारायण सुरक्षित रहे, जबकि नीरज को चोटें आईं।वहीं शिव कुमार को सिर पर मामूली चोट लगी। ग्रामीणों ने निजी साधन से दोनों घायलों को सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
दूसरी घटना शाम साढ़े छह बजे दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाड़ू मदरसा के पास की बताई गई। एक बाइक पर तीन मजदूर रामचंद्र (65) पुत्र राधेश्याम, विंध्याचल(45) पुत्र जानकी और विष्णु (35) पुत्र शोभीराम, सभी निवासी अमवार पुनर्वास कॉलोनी के पास के बताए गए ।तीनों दुद्धी से दिहाड़ी मजदूरी कर घर लौट रहे थे, की बघाडू में तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले बाइक सवार नशे में धुत बताए गए, जिन्हें मामूली चोटें आईं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी भेजा, जबकि टक्कर मारने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment