अक़ीदत के साथ अलविदा जुमा की नमाज हुई अदा ।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे रमजान का संभवता आखिरी अलविदा जुमा की नमाज़ बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ रज़ा जामा मस्जिद एवं मकतब जब्बरिया ईदगाह मे अदा की गई। भारी संख्या में नमाजियों ने इसमें शिरकत की। रज़ा जामा मस्जिद मे अलविदा जुमा की नमाज बड़े ही एहतराम के साथ हाफिज महमूद साहब ने अदा कराया। जबकि मकतब जब्बरिया (ईदगाह )मे जुमे की नमाज हाफिज तौहीद साहब ने पढ़ाई। अपने खुत्बे में उन्होंने रमजान के महीने की फजीलत और रोजे की अहमियत बयान की। उन्होंने कहा कि रमजान रहमत व बरकतों का महीना है, इसलिए इसमें ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए।
नमाज से पूर्व उन्होंने रमजान शरीफ की फजाइल, रोजे की अहमियत पर प्रकाश डाला और नेक कामों की ओर लोगों को प्रेरित किया। अंत में मुल्क के अमन-शांति की दुआ मांगी गई।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ पूरी तरह से मुस्तैद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment