शाहगंज /सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0– 26/2026 धारा 64(2)M, 115(2), 352, 351(2), 333 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त महेश विश्वकर्मा पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी ग्राम कोहरौल थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष को दिनांक 12.03.2026 को समय 07:30 बजे ग्राम कोहरौल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
*अभियुक्त का नाम व पता-*
01. महेश विश्वकर्मा पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी ग्राम कोहरौल थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01. उ0नि0 श्री रामसिंहासन शर्मा, थानाध्यक्ष थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र
02. का0 विनय कुमार, थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र

