म्योरपुर/सोनभद्र *मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध म्योरपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 10 किग्रा 150 ग्राम अवैध गांजा व एक डीजायर कार के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री राजेश कुमार राय* के कुशल निर्देशन में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए *मु0अ0सं0 40/2026 धारा 8/20/27A/29/60 NDPS Act* से सम्बन्धित एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक *12.03.2026* को अभियुक्ता *मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र, हाल पता – पूर्वी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 48 वर्ष* को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय सोनभद्र के समक्ष भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-*
*मीरा देवी उर्फ गुड़िया* पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी – ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र हाल पता – पूर्वी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र – लगभग 48 वर्ष
*अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 *417/2016* धारा 8/21 NDPS Act थाना अनपरा, सोनभद्र
2. मु0अ0सं0 *33/2017* धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना अनपरा, सोनभद्र
3. मु0अ0सं0 *150/2022* धारा 8/21 NDPS Act थाना म्योरपुर, सोनभद्र
4. मु0अ0सं0 *57/2023* धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना म्योरपुर, सोनभद्र
*बरामदगी का विवरण-*
* 01 बोरी में 10 पैकेट में कुल *10 किग्रा 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा*
* परिवहन में प्रयुक्त *एक अदद डीजायर कार संख्या – UP64AV3973*
* जामातलाशी से *02 अदद मोबाइल फोन*
* नगद रुपया
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने बताया कि वह एवं *सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू जल्दी अमीर बनने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते थे।* सुरेन्द्र यादव द्वारा ही उसे तथा *लल्लन कुमार रवानी* को गांजा देकर *अनपरा* पहुँचाने के लिए कहा गया था। अनपरा पहुँचने के बाद यह गांजा किसी अज्ञात व्यक्ति को देना था। गांजा पहुँचाने के एवज में उन्हें काफी धनराशि मिलती थी। इसी अवैध कमाई से अभियुक्त *लल्लन कुमार रवानी* द्वारा बरामद डीजायर कार खरीदी गई थी।
*वांछित अभियुक्तगण का विवरण-*
1. *लल्लन कुमार रवानी* पुत्र मोहन कुमार रवानी निवासी – महुली जरहा थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र हाल पता – हिमांशु ढाबा के पास म्योरपुर जनपद सोनभद्र
2. *सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू* पुत्र बुधराम यादव निवासी – अंजानी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. *रामदरश राम*, थानाध्यक्ष म्योरपुर, सोनभद्र।
2. *उ0नि0 गुलाब सोनकर*, थाना म्योरपुर, सोनभद्र।
3. *म0हे0का0 संगीता पाठक*, थाना म्योरपुर, सोनभद्र।
4. *का0 शिवेन्द्र प्रताप सिंह*, थाना म्योरपुर, सोनभद्र।

