महिलाएं समाज की शक्ति और प्रगति की आधारशिला हैं। -आशीष पांडेय

---Advertisement---

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंडालको रेनुसागर सीएसआर में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम

अनपरा, सोनभद्र। हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के तत्वावधान में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर के कार्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेड एचआर आशीष पांडेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रगति की आधारशिला हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
श्री पांडेय ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का सही आकलन वहां की महिलाओं की स्थिति से किया जा सकता है। इसलिए महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहें।
विशिष्ट अतिथि ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने हिन्डाल्को रेनुसागर सीएसआर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के उत्थान, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से महिलाओं को सशक्त बनने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं परिवार ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की भी मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा एवं कौशल विकास को अपनाने तथा समाज में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं संवाद सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
अंत में ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही गई।कार्यक्रम के अंत मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में केक काटकर उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया गया।तत्पश्चात ग्रामीण महिलाओं को मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि ने स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साह वर्धन किया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment