दुद्धी मे आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा स्थित पुरानी कोतवाली परिसर मे आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की एक अहम बैठक संपन्न हुई। जिसमे त्यौहार को आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ मनाने पर चर्चा हुई। आपको बता दे कि आज शनिवार की शाम को पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय की अध्यक्षता मे आगामी त्यौहार अलविदा, ईद एवं रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक मे सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि त्यौहार मे किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी।
बैठक में मौजूद कन्हैया लाल अग्रहरि ने आगामी 19 मार्च को नवरात्रि की एकम पर निकलने वाले जुलूस के निर्धारित रूट की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जुलूस तय मार्ग से निकलेगा। ड्रोन कैमरे से त्यौहार मे खलल डालने वालों पर निगरानी रखी जाएगी । बैठक मे मौजूद अन्य गणमान लोगों ने अपने-अपने विचार रखें । कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पुरानी घटनाओं का विवरण देकर सबको आश्वस्त किया। ईद त्यौहार के संबंध मे मो. सैफुल्लाह एड. ने बताया कि ईद की नमाज चांद दिखने पर ही होती है। कोतवाल ने कहा कि त्योहारों के दिन मुख्य सड़कों पर वाहन यातायात कुछ घंटों के लिए नियंत्रित रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नमाज अदा नहीं होगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने दोनों समुदायों को बधाई दी तथा सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस एवं पीएसी के जवानों के मौजूद रहने का आश्वासन दिया। बैठक मे मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने अपने विचार रखते हुए बताया कि त्योहार के दौरान कस्बे में साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से रखी जाएगी। इस मौके पर डॉक्टर लवकुश प्रजापति, सुरेंद्र अग्रहरि, रविंद्र जायसवाल, पंकज जायसवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, दीपक शाह, कमल कुमार कानू, आमेश सिंह, राकेश आजाद, शुभाष प्रधान, मोनू सिह, फत्तेह मोहम्मद खान, तालिब अली शाह, तबरेज आलम, सुरेंद्र जायसवाल सहित दोनों समुदायों के लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment