हिंडालको रेनुसागर में होलिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में होलिकोत्सव बड़े ही उत्साह, उमंग और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर हेड एच आर आशीष पांडेय ने रेनुसागर रामलीला मैदान में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना ,हवन कर होलिका दहन किया गया।
तत्पश्चात दूसरे दिन हिन्डाल्को रेनुसागर परिसर मे स्थित सुमंगलम भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।होली मिलन कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें गीत-संगीत और होली के पारंपरिक लोकगीतों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर हेड एच आर आशीष पांडेय ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच आपसी सहयोग, अपनापन और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए एक-दूसरे को होली की हार्दिक बधाई दी।कार्यक्रम में कंपनी के ईआर हेड मृदुल भारद्वाज,ब्रजेश कुमार बर्मा,सुधाकर अन्नामलाई सौम्य मिश्रा,रोहित सक्सेना,सदानन्द पांडेय ,राजेश राय मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी राम झा,निर्दोष सिंह,शैलेन्द्र यादव सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगों के इस पावन पर्व का आनंद लिया।

