*** फ्लैग मार्च के दौरान मशीन द्वारा नशा करके वाहन चलाने वालों का भी गहनता पुर्वक किया गया जांच ***
सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशा नुसार आगामी त्यौहार होली और रमजान को सकुशल संपन्न कराने एवं अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने को लेकर शनिवार की शाम कस्बा स्थित महिला थाना परिसर से पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व मे फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान दंगा नियंत्रण का अभ्यास भी किया गया।
फ्लैग मार्च महिला थाना परिसर से निकलकर कस्बे के बस स्टैंड से अमवार रोड सहित नगर पंचायत के वार्डों मे व्यापक रूप से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और संभावित खतरो से निपटने का पूरी तरह से अभ्यास किया । फ्लैग मार्च मे प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक तथा महिला थाना प्रभारी, पीएससी तथा पुलिस के जवान शामिल रहे। पुलिस ने इस दौरान किसी भी प्रकार के दंगा पर तुरंत नियंत्रण पाने के लिए पूरी तरह से अभ्यास किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय ने कहा कि त्यौहारो मे अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी जिससे त्यौहारों को कुशल संपन्न कराए जा सके।

