नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास मामले में दोनों आरोपित को भेजा जेल

---Advertisement---

 

सोनभद्र संवाददाता(जयदीप गुप्ता/
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की को बीते 25 फरवरी को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में दोनों आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे शनिवार को चालान कर दिया है।थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि बीते 25 फरवरी को कोन थाना क्षेत्र के देवाटन निवासी 26 वर्षीय मुस्तफा रजा पुत्र करार हुसैन और 18 वर्षीय सईदा हुसैन पुत्र वाजुदीन के द्वारा एक नाबालिक लड़की को जंगल में लेजाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया था जिसके बाद लड़की के परिजन के लिखित तहरीर देने के बाद आरोपितों के खिलाफ पास्को सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई और शनिवार को दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया।वही आगे थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उक्त दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि बीते 25 फरवरी को अपना नाम छुपाते हुए घर छोड़ने की बात कहकर नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर कोन थाना क्षेत्र के बरवाखाड़ के जंगलों में लेजाकर अश्लील हरकत करते हुए जबरजस्ती कपड़े खींचने का प्रयास किया था।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment