अनपरा/सोनभद्र एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी के प्रांगण में आज ‘होली मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक उल्लास के साथ रंगों के पावन पर्व का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान मनोज कुमार सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्रीमान लालसाराम जी, सदस्य एवं अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता श्रीमान हेमंत योगी जी द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने उपस्थित मुख्य अतिथियों का परिचय कराया। उन्होंने अपने संबोधन में होली के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष जी ने अपने संबोधन में अनुशासन और प्रेम के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि ईर्ष्या और द्वेष को भुलाकर एक होने का पर्व है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान मनोज कुमार सिंह जी ने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएँ दीं।
होली की खुशियों को दोगुना करते हुए प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय के समस्त आचार्यों एवं कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
होली मिलन समारोह के इस पावन अवसर पर विद्यालय के संगीताचार्य श्री विमलेश्वर सिंह जी ने होली गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर समस्त आचार्य गण और कर्मचारी उपस्थित रहे।

