सोनभद्र:म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर स्टेट बैंक के समक्ष गोवर्धन मंदिर के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक के संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार युवक का दायां कान का बाहरी हिस्सा कटकर अलग हो गया ।
मिली जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी निवासी राकेश (32) पुत्र रामप्रसाद अपने ससुराल आए हुए थे। किसी काम से वे अपने साले मनोज (30) पुत्र मुन्नादेव निवासी कुसम्हा पोस्ट गोविंदपुर के साथ बाइक पर सवार होकर आश्रम मोड़ जा रहे थे।इस दौरा गोवर्धन मंदिर के समीप मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से बचने के प्रयास में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक आश्रम की बाउंड्री में लगे कटीले तारों से जा टकराई।
हादसे में जीजा राकेश को सिर व आंख के आसपास गंभीर चोटें आईं, जबकि साला मनोज का दायां कान का बाहरी हिस्सा पूरी तरह कटकर अलग हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया, फिर सीएचसी दुद्धी ले गए।
इसी बीच मनोज (साला ) के द्वारा जेब से कान का बाहरी हिस्सा निकाले जाने पर चिकित्सक सन रहा गए ।उनके कान से रक्त का स्राव देख चिकित्सक दंग रह गए ,जबकि जीजा के ।डॉ. सुनील के नेतृत्व में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

