सोनभद्र। “होली एवं रमजान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च: सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़”*आगामी होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* तथा क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के साथ संयुक्तरुप से थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पर्याप्त पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण का विश्वास दिलाया गया।
अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।
*जनपद पुलिस शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*

