*अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम बने इं अजय कटियार*

---Advertisement---

रेशमा खानम,,,अनपरा/सोनभद्र *अधिकारियों तथा विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर नवागत सीजीएम का किया स्वागत*
*सीजीएम को पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा*
*बिजली कार्मिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से किया जायेगा निस्तारण – सीजीएम*
*नवनियुक्त सीजीएम का स्वागत व निवर्तमान सीजीएम का विदाई समारोह किया गया*
अनपरा सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा जारी आदेश के तहत अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं जेपी कटियार को मुख्य महाप्रबंधक तापीय परिचालन इकाई लखनऊ तथा जवाहरपुर तापीय परियोजना के परियोजना प्रमुख इं अजय कटियार को मुख महाप्रबंधक अनपरा तापीय परियोजना की नई जिम्मेदारी मिलने पर गुरुवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत सीजीएम अनपरा इं अजय कटियार को परियोजना के अधिकारियों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया तथा बधाई दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कार्मिकों को आशा है कि नए सीजीएम भी परियोजना की समस्यायों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों समेत सभी वर्ग के हित के लिए कार्य करेंगे।
वही इस उपलक्ष में अनपरा तापीय परियोजना के अधिकारियों द्वारा कॉलोनी परिसर स्थित प्रेक्षागृह में इं जेपी कटियार के विदाई एवं इं अजय कटियार के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अभियंताओं ने दोनों मुख्य मुख्य महाप्रबंधकों द्वारा पूर्ववर्ती यूपी स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड तथा बिजली विभाग के विघटन के पश्चात राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विभिन्न परियोजनाओं पर उनके तकनीकी दक्षता,कठिन परिश्रम,सहयोगी भावना,निर्णय लेने की क्षमता तथा कुशल मैनेजमेंट से उनके द्वारा हासिल किए गए प्लांट की तमाम उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनो अभियंताओं को नई जिम्मेदारी मिलने से अभियंताओं को आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि कम लागत में अधिक से अधिक सतत विद्युत उत्पादन होगा, स्थानीय समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण होगा तथा इनके कुशल मार्गदर्शन में परियोजना नई – नई कीर्तिमान स्थापित करेगा। इं जेपी कटियार द्वारा अनपरा तापीय परियोजना को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में बहुमूल्य योगदान तथा कार्मिक हितों को देखते हुए कॉलोनी परिसर में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई तथा अधिकारियों द्वारा स्मृति भेंट कर उन्हे भावभीनी विदाई दी
गई।
इस अवसर पर महाप्रबंधक अ एवं ब इं दूधनाथ,महाप्रबंधक सिविल इं राजीव कुमार,महाप्रबंधक द इं प्रशांत त्रिपाठी,सीएमओ डॉ अमरनाथ बरनवाल,अधीक्षण अभियंता मुख्यालय इं कर्मेंद्र सिंह,इं उत्पल शंकर,इं अच्युतेश कुमार,इं एसके रजक,इं आलोक त्रिपाठी,इं चंद्र प्रकाश,इं वीके सिंह,इं आरके सिंह, इं वीके दिनकर, इं महेंद्र सिंह,अधिशासी अभियंता इं पवन तिवारी,इं राम ज्ञान सिंह,इं अदालत वर्मा,इं मनोज यादव, इं सुभाष पटेल,इं राम प्यारे वर्मा,इं प्रमेंद्र चौधरी,इं बीआर पटेल,इं राजेश पांडेय,इं अभय कुमार,अभिषेक सिंह,वीके आनंद, मुकेश जायसवाल,श्याम बिहारी सिंह,बृज बिहारी यादव,राज कुमार यादव,राज कुमार सिंह,राजेंद्र प्रसाद सिंह,सीलियम मसीह,जितेंद्र जायसवाल,इंद्रेश सिंह,सूरज गुप्ता, फिरोज अंसारी, वीरेंद्र वर्मा,विकाश कनौजिया,सुधीर पटेल,एस के मधुकर, प्रभाकर सिंह,अखिलेश कुमार,नीरज जायसवाल,योगेंद्र मिश्रा,महबूब अहमद,इंद्र कुमार सिंह,राकेश जायसवाल,प्रमोद मिश्रा,कैलाश नाथ पाल,सुरजन सिंह, मंगल मणि,राम जन्म,अभय सिंह, समेत तमाम अधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment