रेशमा खानम,,,अनपरा/सोनभद्र रेहटा में होली के मद्देनजर को देखते हुए पीस कमेटी की मीटिंग।
अनपरा प्रभारी निरिक्षक सतेंद्र कुमार राय नेपीस कमेटी की मीटिंग अपील करतें हुवे कहा की
अनपरा परिक्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से वार्ड 01 अम्बेडकर नगर रेहटा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अनपरा थानाध्यक्ष सतेंद्र राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने क्षेत्र में अमन-चौन बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सतेंद्र राय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान ग्रामवासियों को नशाखोरी पर नियंत्रण के लिए एकजुट होने की अपील की गई। वह हेरोइन, गाजा की बिक्री बंद हो, इसके लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने सख्त चेतावनी दी कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वाले या अफवाह फैलाने वाले तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर के कई समाजसेवी, वार्ड निवासी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रेहटा में होली के मद्देनजर को देखते हुए पीस कमेटी की मीटिंग।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, February 19, 2026 5:29 PM
---Advertisement---

