चोपन/सोनभद्र पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार-*अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त अभियान के क्रम में दिनांक 17.02.2026 को उ0नि0 घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण/संदिग्ध व्यक्तियों व वारण्टियों की चेकिंग के दौरान निम्नलिखित वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
01.महावीर बंसल पुत्र राजनारायण बंसल, निवासी – मलीन बस्ती डाला थाना-चोपन, जनपद सोनभद्र, सम्बन्धित वाद – एसटी नं0 200/2020, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट।
02.रोहित उर्फ कल्लू पुत्र राजनारायण उर्फ छुट्टकी, निवासी – मलीन बस्ती डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, सम्बन्धित वाद – मु0नं0 528/16, धारा -380,457,411 भादवि।
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
01. उ0नि0 घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
02. हे0का0 सिता राम यादव, चौकी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
03. का0 गोविन्द कुमार, चौकी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।

