दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की टीम ने 15 रन से जीतकर ट्राफी अपने नाम की

---Advertisement---

 

हिंडालको रेनुसागर में वैल्यूज मन्थ के तहत कैनवास बाल क्रिकेट मैच का आयोजन

अनपरा सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के तत्वावधान में चल रहे वैल्यूज मन्थ कार्यक्रमों की श्रृंखला में यूनिट हेड आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेनुसागर के प्रांगण में देर शाम को हुये कैनवास बाल क्रिकेट मैच में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की टीम ने एक तरफा मुकाबले में रेनुसागर रॉयल्स की टीम को 15 रन से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह विशिष्ट अतिथि हेड संचालन मनीष जैन एवं हेड एच आर आशीष पांडेय ने टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया।
रेनुसागर रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने आई दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की टीम ने दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह के मार्गदर्शन में कप्तान विभा सिंह के नेतृत्व में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सुजाता पांडेय ने तीन चौके जड़ कर अपनी टीम के लिये 19 रन का योगदान दिया वही सुप्रिया ने चार चौके की मदद से 18 रन एवं निर्मल के 12 रन की बदौलत निर्धारित 10 ओबर में टीम ने 3 विकेट खोकर 84 रन बनाने का लक्ष्य दिया।वही रेनुसागर रॉयल्स की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुये सलोनी पाल ,अलका एवं मीना साहू ने अपने टीम के लिये एक-एक विकेट चटकाये। जबाब में उतरी रेनुसागर रॉयल्स की टीम ने कप्तान पूजा कुमारी के नेतृत्व में रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुये सलोनी पाल ने बेहतरीन बैटिंग करते हुये तीन छक्के एवं 4 चौके की सराहनीय सहयोग से अपने टीम के लिये 36 रन बनायी वही अनन्या पांडेय के दो चौके की योगदान से 13 रन के बदौलत टीम ने निर्धारित 10 ओबर में दो विकेट के पतन पर मात्र 69 रन ही बना पायी।वही दिशिता महिला मंडल रेनुसागर टीम के ममता साहू के शानदार क्षेत्ररक्षण एवं निर्मल तथा वैष्णवी कार्तिक के गेंदबाजी ने अपने टीम के लिये 1-1 विकेट चटकाए।इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के वरिष्ठ अधिकारी दीपक पांडेय,नवींद्र पाठक,मनीष सिंह,ब्रजेश कुमार बर्मा सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित सक्सेना,अलिंद तिवारी,राजेश राय,सदानन्द पांडेय,देवेन्द्र राय एवं ऋतम्बरा राजावत का सराहनीय सहयोग रहा।मैच का आँखों देखा हाल सदानन्द पांडेय एवं अनुराग तोमर ने संयुक्त रूप से सुनाया।कार्यक्रम के अंत में रोहित सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment