म्योरपुर में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री राम कथा

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,

म्योरपुर, सोनभद्र।सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री राम कथा का म्योरपुर में शुभारंभ हुआ। यह आयोजन श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री राम कथा आयोजन समिति द्वारा कराया जा रहा है। कलश यात्रा में 251 महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं ने म्योरपुर स्थित जटखेर नदी से पवित्र जल लाकर यज्ञ मंडप में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया।आयोजन समिति के अध्यक्ष सोना बच्चा अग्रहरि ने बताया कि कार्यक्रम 16 फरवरी से प्रारंभ होकर 22 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न होगा। सात दिनों तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक यज्ञ अनुष्ठान तथा शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक गोकुलधाम से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की।इस अवसर पर एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल, रमाशंकर गुप्ता, गणेश जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, दीपक अग्रहरि, मोहनलाल खरवार, आशीष अग्रहरी, शशांक अग्रहरी सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment