घोरावल पुलिस द्वारा 10 किलो 290 ग्राम अवैध गांजा बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार-*

---Advertisement---

 घोरावल /सोनभद्र  10 किलो 290 ग्राम अवैध गांजा बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल सोनभद्र *श्री राहुल पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण व नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 16.02.2026 को थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा प्रभारी कार्यवाही की गई।

थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या BR-45Q-0358 से दो व्यक्ति ग्राम-पडवनिया थाना-घोरावल की ओर से आते दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगे,मोटरसाइकिल तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पथरीले स्थान पर गिर गई। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर रखे *प्लास्टिक के बोरे से कुल 10 किलो 290 ग्राम अवैध गांजा* बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उक्त गांजा अधौरा (बिहार) के एक व्यक्ति (नाम पता अज्ञात)से खरीदकर सिंगरौली (म0प्र0) बेचने जा रहे थे।

अभियुक्तगणों को मौके से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0- 28/2026 धारा 08/20 NDPS Act* पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायलय के समक्ष भेजा गया, तथा मोटरसाइकिल को *धारा 207 MV Act* के अंतर्गत सीज किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण –*
01.विकास उर्फ रीशु यादव पुत्र जोगेन्द्र यादव, निवासी ग्राम -सतौहा नकवई, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष।
02. जिआउलद्दीन पुत्र अहमद अली निवासी- खुटहनिया थाना- करमा, जनपद सोनभद्र।

*गिरफ्तारी का स्थान/समय –*
दिनांक 16.02.2026, समय 14:07 बजे-बहदग्राम शिल्पी रोड, पडवनिया मोड़ से लगभग 570 मीटर अंदर, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।

*अभियुक्त विकास उर्फ रीशु यादव का आपराधिक इतिहास –*
01. मु0अ0सं0 912/24 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम व 10/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
02. मु0अ0सं0 101/25 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना-रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
03. मु0अ0सं0 752/25 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
04. मु0अ0सं0 168/25 धारा 106(1),125(A),125(B),281,324(4) BNS, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
05. मु0अ0सं0 163/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 109 BNS व 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

*अभियुक्त जिआउलद्दीन का आपराधिक इतिहास –*
01. मु0अ0सं0 8/2021 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना करमा जनपद सोनभद्र।
02. मु0अ0सं0 112/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना करमा जनपद सोनभद्र।
03. मु0अ0सं0 135/2022 धारा 401 भादवि, थाना करमा जनपद सोनभद्र।
04. मु0अ0सं0 116/25 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना करमा जनपद सोनभद्र।
05. मु0अ0सं0 156/25 धारा 115(2),118(2),333,351(2),352 BNS, थाना करमा जनपद सोनभद्र।
06. मु0अ0सं0 163/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 109 BNS व 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
01. प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, थाना घोरावल जनपद-सोनभद्र।
02. उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव थाना घोरावल जनपद-सोनभद्र।
03. हे0का0 महताब खान थाना घोरावल जनपद-सोनभद्र।
04. हे0का0 संजय यादव थाना घोरावल जनपद-सोनभद्र।
05. हे0का0 आशुतोष राय थाना घोरावल जनपद-सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment